एनएच-343 निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल निराधार – शिवालिक कंपनी
बलरामपुर। बलरामपुर से रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर शिवालिक विल टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सिरे से खारिज किया है।

AI Image
हमारे प्रतिनिधि द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि समाचार पत्रों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से फैलाई जा रही लापरवाही और घटिया निर्माण की बातें पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा कंपनी को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने का प्रयास किया गया। आरोपियों द्वारा कंपनी के प्लांट स्थित कार्यालय में आकर भी अवैध राशि की मांग की गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी कंपनी के पास सुरक्षित है। मांग पूरी न होने पर ही उनके द्वारा सड़क निर्माण कार्य के विरुद्ध भ्रामक प्रचार-प्रसार शुरू किया गया।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है तथा सभी गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
