रामानुजगंज : 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रामानुजगंज /बलरामपुर: रामानुजगंज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ 22 वर्षीय एक युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
काल्पनिक फोटो

क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान सावित्री कुमारी (22 वर्ष), पिता रमेश श्याम, निवासी ग्राम नगरा के रूप में हुई है। घटना आज यानी 11 मई 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है। युवती ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
